Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मनिफिट की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ एसएसपी से न्याय की गुहार लगाइ हैं। महिला सुमन गुप्ता का आरोप है कि उसने रिंकी देवी से जमीन खरीदकर घर बनाकर रह रही है।तब से बस्ती के कुछ लोग उसके विरोध में है,और अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम देते है। घटना के दिन भी सोनार नामक व्यक्ति घर आया और विवाद करने लगा।इसी बीच साहिल नामक युवक कुछ स्थानीय युवक एवम महिलाओं के साथ चाकू लेकर आया और घर में घुस कर पति त्रिलोकी गुप्ता पर जानलेवा हमला करने लगा।
बीच बचाव करने पर उन लोगो ने घर से घसीटते हुए बेरहमी से पिटाई की। महिला का भी आरोप है की थाना में भी उनकी बातो को नही सुना गया।इस लिए वह एसएसपी से जान माल की रक्षा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
Advertisement




