
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्वर्णरेखा महा आरती आयोजन समिति की ओर से महाशिव रात्रि के अवसर पर जमशेदपुर के सोनारी दुमुहानी घाट में गंगा आरती के तर्ज पर स्वर्णरेखा महा आरती का आयोजन किया गया । इस महाआरती में यजमान के रूप में झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। महाआरती को देखने के लिए जुटे हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्हें धन्यवाद दी और आश्वासन दिया कि जब तीन दिन में मुख्य सड़क से घाट तक सीढ़ी बन सकता है, तो आश्वस्त करता हूं की इस घाट से लेकर डोबो पुल से कई मीटर दूर तक में इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर दूंगा।
इसे लेकर उन्होंने एक उदाहरण दी की मुर्गी हलाल हो जाए और मालिक को स्वाद भी ना लगे ऐसा नही हो सकता, इसलिए आप शहर वासियों से आग्रह है कम से कम प्रत्येक दिन 2000 से ज्यादा लोग इस स्थल का भ्रमण करने आए । जिससे इसे और विकसित करने में सहयोग मिल सके। बहरहाल इस महाआरती को बनारस के 21 पुरोहितों के सदस्य के द्वारा संपन्न कराया गया। वहीं साथ ही भक्ति संगीत और भव्य आतिशबाजी की गई। वहीं मौजूद हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती का दर्शन किए ।




