Advertisements

Advertisement
मानगो थाना क्षेत्र के आजाद नगर रोड नंबर 8 में गुरुवार की देर रात एक युवक नायाब हुसैन और उसके पड़ोसी के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों तरफ से पत्थर चले। इस पत्थर बाजी में नायाब हुसैन घायल हो गया है। उसकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। नायाब हुसैन के परिजनों का कहना है कि लगभग चार राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल नयाब हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Advertisement




