
जानशेदपुर : जमशेदपुर शहर से सटे टाटा पटमदा,बोड़ाम मुख्य सड़क इन दिनों खूनी सड़क बन गया है यहां हादसा होने के बाद मौत होना निश्चित है औसत देखा जाए तो प्रत्येक सप्ताह सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो रही है। ऐसे ही एक बार फिर सड़क हादसे में बाइक सवार खसी व्यवसाई की मौत हो गई। घायल के भाई गौतम प्रमाणिक द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय धनंजय
प्रमाणिक और उसका भतीजा परिमल प्रमाणिक बोडाम कुइयानी के रहने वाले हैं, और खसी बकरी का व्यवसाय करते है। इस सिलसिले में सवेरे दोनों बाइक से बलरामपुर बाजार जा रहे थे इसी बीच बलरामपुर के समीप मुख्य सड़क पर सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार 10 चक्का ट्रक में इन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। जिसमें चाचा धनंजय प्रमाणिके की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही गंभीर रूप से भतीजा परिमल प्रमाणिक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है,घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जप्त पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं फरार ट्रक और उसके चालक की खोजबिन में जुट गई है।




