जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेलीबोधन वाला घाट में दहशत फैलाने के लिए हथियार लेकर घूम रहे आदित्यपुर के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटीएसपी ललित मीणा ने जानकारी दी की शनिवार को अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि बिष्टुपुर बेलीबोधन घाट के समीप एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है संभावना जताया गया कि किसी घटना को वह अंजाम देने के फिराक मे है।

जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई जहां पुलिस को देखकर भाग रहे एक युवक को धडदबोचा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई. पूछताछ में उसने बताया कि वह पिस्टल लोगों को डराने धमकाने और दहशत फैलाने को लेकर अपने पास रखे हुए था वही वह अपना नाम निहाल कुमार गुप्ता आदित्यपुर का रहने वाला बताया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.





