सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश को मिल रही शिकायतों की आलोक में विभिन्न क्षेत्रों के दौरा कर सख्त हिदायत देते हुए कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। महिलाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्राप्त शिकायतों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश द्वारा सरायकेला-आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सर्विस लेन पर खुलेआम शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के क्रम में कई ऐसे स्थानों की पहचान की गई, जहां शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है और खुलेआम शराब का सेवन किया जाता है। यह स्थिति विशेष रूप से महिलाओं और राहगीरों के लिए असुरक्षा की भावना पैदा करती है। अनुमंडल पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार की गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
साथ ही, संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया कि ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जाए और आवश्यकतानुसार गश्ती दल की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की इस कार्रवाई से सर्विस रोड में बैठकर शराब सेवन करने वाले और आसामाजिक तत्वों में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है




