Advertisements
Advertisement

सिद्धार्थ पाण्डेय : जमशेदपुर 1971 की ऐतिहासिक जीत के नायक रहे भारतीय सेना के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को कोटि कोटि नमन और जोहार करते हुए किरीबुरू मुखिया सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सिंह गिलुवा ने बताया कि 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। जहां पाकिस्तान को भारत ने करारा जवाब देते हुए मात दी थी और युद्ध को जीत लिया था । समस्त देशवासियों के लिए विजय दिवस गर्व की बात है। सबो को सच्चे हृदय भारतीय होने के लिए गर्व करना चाहिए ।
Advertisement




