जमशेदपुर : भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी पद की गरिमा से पहले आम जनता के प्रति उनका कितना लगाव है । यह एक बार फिर देखने को मिला,जब वह जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम से लौटने के दौरान कैंपस गेट के समीप सड़क पर उनके दर्शन के लिए घंटों से मौजूद लोगों को अभिवादन करते देख उन्होंने वाहन रुकवा दी। इस बीच उनके सुरक्षा में मौजूद तीन वाहने आगे निकल चुकी थी जिसका परवाह ना करते हुए कार से नीचे उतरी और भीड़ में जा पहुंची यह देख अधिकारियों के पसीने छूट गये वही राष्ट्रपति को अपने बीच देख युवा उनका अभिवादन करते हुए भारत माता की जयकारे से उनका अभिवादन किया।

वही लोगो का अपार प्यार को देख महामहिम ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार की। ऐसा ही स्थिति एक माह पूर्व आदित्यपुर में भी देखने को मिली थी जब वे सड़क पर उतर कर लोगों का अभिवादन की थी। फिलहाल उनका आम लोगों के प्रति प्रेम यह दर्शाता है कि वे राष्ट्रपति से पहले आम नागरिक है।




