Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने जिसमें अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, सचिव अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाईं, दीपेंद्र नाथ ओझा अधिवक्ता एवं अध्यक्ष आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं अधिवक्ता डीएन शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि आदित्यपुर नगर निगम सहित समूचे झारखंड में नगर निगम, नगरपालिका या नगर पंचायत की होने वाली चुनाव जल्द से जल्द हो, साथ ही माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची का आभार व्यक्त किया. साथ ही जलाडो एवं अधिवक्ता संघ यह मांग करती है कि जब पूरे झारखंड में गैर राजनैतिक दल के आधार पर चुनाव हो रहा है तो झारखंड के हर निगम या नगर पालिका या नगर पंचायत में मेयर या अध्यक्ष उपमेयर या उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षद को भी गैर राजनीतिक दल का ही होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि इसके लिए चुनाव आयोग शहरी क्षेत्र में होने वाले सभी प्रकार के चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों से अनिवार्य रूप से यह शपथ पत्र लें कि वह किसी भी राजनीतिक दल के पदाधिकारी या सक्रिय सदस्य नहीं हैं. साथ ही चुने जाने के बाद भी पद पर बने रहने तक किसी भी राजनीतिक दल को न तो ज्वाइन करूंगा एवं ना तो किसी राजनीतिक दल की सभा में या बैठक में भाग लूंगा. ऐसा करने से ही सरकार एवं चुनाव आयोग की जो मंशा है की शहर के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता को जिम्मेवारी दी जाए वह सफल होगा. प्रेस वार्ता में अधिवक्ताओ ने बताया कि आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं जलाडो की संयुक्त पारिवारिक वनभोज 18 जनवरी 2026 को जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में सम्पन्न होगा.
जिसमें सिर्फ आदित्यपुर अधिवक्ता संघ, जलाडो के सदस्य ही शामिल रहेंगे.




