जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है जहां पुलिस ने बीते दिनों गालुडीह थाना क्षेत्र में हुए हत्या का खुलासा किया, मामले में संलिप्त दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, बता दें की विगत 12 जनवरी को सीएससी केंद्र संचालक तारापदो महतो नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी, मामले में पुलिस ने जाँच के दौरान विकास दुबे एवं अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है. 
आपसी विवाद इस घटना का मुख्य कारण है, पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा भी जब्त किया है, पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने स्वीकार किया है की अपराधियों ने पूर्व में भी इस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था पर उन्हें सफलता नहीं मिली थी और 12 जनवरी को उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता है जिनके गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.




