Saraikela (संजीव मेहता) : मकर संक्रांति के अवसर पर आज वार्ड नंबर- 32 में डोर टू डोर कंबल वितरण का शुभारंभ हुआ. आदित्यपुर 2 के मार्ग संख्या- 16 में पुरेंद्र ने मकर संक्रांति के अवसर पर हर घर के बड़े बुजुर्गों को दो-दो कंबल देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम में समाजसेवी एसएन यादव, देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता संजय कुमार , संजय शर्मा, संतोष कुमार यादव, सिमरन मेहरा, अरविंद कुमार सिंह, संतोष महतो, शरद चंद्र शर्मा उर्फ वकील, सनोज कुमार ठाकुर, राहुल राय, वीरेंद्र तिवारी शामिल थे.

बता दें कि उनके छोटे भाई की पत्नी अस्मिता कुमारी इस वार्ड की संभावित उम्मीदवार हैं. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड- 32 में पुरेंद्र नारायण सिंह के कार्यकाल में विकास कार्यों का अच्छा खासा डाटा है. इस वार्ड में पहली बार गलियों में नए सीवरेज ड्रेनेज लाइन और गलियों में पेपर ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया गया था.




