सरायकेला :नेहरू युवा केंद्र व युवा खेल मंत्रालय के तत्वाधान में शुक्रवार को सरायकेला नगर पंचायत के टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ. युवा उत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिले अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र महतो, खेल पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
एडीसी जयवर्धन कुमार ने कहा यह उत्सव विशेष रूप से युवाओं और बच्चों की प्रतिभाओं को उभारने और उन्हें 2047 के विकसित भारत की कल्पना के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. एडीसी ने छात्र छात्राओं व युवाओं से विकसित भारत का भागीदार बनने की बात कही. युवा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े. हर बच्चों में प्रतिभा छिपी रहती है उन्हें निखारने व मार्गदर्शन करने की जरूरत है.

जयवर्धन कुमार ने कहा हम पंचप्रण के परम लक्ष्य को लेकर भारत के 2047 तक सर्वांगीण विकास के मार्ग को प्रशस्त करने हेतु भारत को युवाओं द्वारा युवाओं के लिए लक्ष्य को लेकर अग्रसर है. उन्होंने कहा एकता और एकजुटता और हमारा नागरिक कर्तव्य शामिल हैं. युवा शक्ति एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में सक्षम है. उन्होंने कहा व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास आवश्यक है इसलिए बच्चे पढ़ाई के साथ अन्य सभी प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें. शिक्षक व अभिभावक सभी क्षेत्र में सभी बच्चों को समान सहभागिता दे. उन्होंने कहा सभी अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े अवश्य सफलता मिलेगी.कार्यक्रम में स्कूल के छात्राओं ने भाग लिया.





