रांची : झारखंड के गढ़वा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। गढ़वा एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सुचना के आधार पर गढ़वा जिले की मेराल थाने की पुलिस ने एक करोड़ रुपए की लागत की अवैध शराब की बड़ी खेप को जप्त की है शराब की यह खेप राजस्थान के बीकानेर जिले से आ रही थी जिसे बिहार और झारखण्ड के गढ़वा जिले की पुलिस ने एक टीम बनाकर पकड़ी है।
मेराल थाने मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ प्रशिक्षु चिरंजीवि मंडल ने बताया की गढ़वा एसपी सर को गुप्त सुचना मिली थी की उत्तर प्रदेश की ओर से एक कन्टेनर ट्रक मे भारी मात्रा मे अवैध शराब बिहार की ओर जा रहा है जिसके बाद मेरे नेतृत्व मे एक टीम बनाकर छापेमारी किया गया तो एनएच 39 सड़क के किनारे एक ढाबे पर कन्टेनर की तलाशी ली गई तो इसमें शराब की बड़ी खेप पकड़ मे आई।

उन्होंने बताया की पहले तो कन्टेनर के चालक ने बताया की इसमें चावल लोड है ज़ब शख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया की इसमें शराब है हमें बस एक जगह पहुंचना था उसके बाद मेरी छुट्टी थी। पुलिस ने बताया की सभी शराब एक ही कम्पनी इम्पीरियर ब्लु की है जिसकी बाजार की क़ीमत लगभग एक करोड़ रूपए आँकी गई है उन्होंने कहा की आगे की कार्यवाई की जा रही है।




