Advertisements
रांची : जामताड़ा के एसडीओ तालाब में शुक्रवार की सुबह एक 80 वर्षीय वृद्ध का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शौच के लिए पहुंचे बच्चों ने शव को देखा और लोगों को सूचना दी। बाद में शव की पहचान दुलाई मांझी के रूप में हुई।
Advertisement

परिजनों के अनुसार वे 13 तारीख से लापता थे और उनकी खोज जामताड़ा, करमाटांड़, आसनसोल सहित आसपास के इलाकों में की गई थी।14 तारीख को सदर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मृतक के भतीजे अरूप मांझी ने बताया कि दुलाई मांझी रोज सुबह 4:30 बजे घर से निकलते थे और 7 बजे तक लौट आते थे, लेकिन उस दिन नहीं लौटे।
Advertisement




