Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : जिले के डीसी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद विभाग सरायकेला सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में प्राप्त गोपनीय सूचना के आलोक में आज राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम मंजगांव, टोला जोजोबेरा स्थित जंगल में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई है.
Advertisement

छापेमारी के क्रम में 50.00 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है, वहीं लगभग 300 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया है. अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है. आबकारी विभाग ने अभियुक्त बंगरू टुडू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है.
Advertisement




