Advertisements
जमशेदपुर : साकची महालक्ष्मी मंदिर में अयोध्या की तर्ज पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे शहर में धार्मिक आस्था और उत्सव की भावना को प्रज्वलित कर दिया।रविवार की शाम साकची स्थित श्री श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमग कर दिया गया।
Advertisement

मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष विशेष रूप से अयोध्या दीपोत्सव की तर्ज पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान करीब 2500 दीये जलाए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्य प्रकाश से नहाया हुआ दिखाई दिया।सैकड़ों श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ दीप प्रज्वलन में शामिल हुए। मंदिर परिसर में “जय माता दी” और “महालक्ष्मी माता की जय” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
Advertisement




