राँची : राजधानी राँची के कांके – पिठोरिया रॉड पर स्थित शेफ चौपाटी नामक रेस्टूरेंट में “वेज बिरयानी “की जगह “नॉनवेज बिरयानी” देने के कारण हुए विवाद में शेफ चौपाटी नामक रेस्टोरेंट के संचालक विजय कुमार की गोली मारकर हत्या शनिवार की देर रात को कर दिया गया। “बिरयानी ” के चक्कर में हत्याकांड की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, आनन फ़ानन में स्थानीय लोगों ने होटल संचालय विजय को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हत्याकांड की सूचना मिलते ही रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर स्वयं कांके थाना की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या के कारणों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान के साथ ही साथ हत्यकांड में शामिल अपराधियों की धर पकड़ के लिए राजधानी रांची के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर देर रात से ही सर्च अभियान शुरू कर दिया है, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। हत्याकांड से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आज कांके रोड की सड़क को जाम कर दिया, पुलिस के द्वारा जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद, सड़क से जाम हटाया गया.




