Saraikela (संजीव मेहता) : पुलिस अधीक्षक शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में सरायकेला खरसावाँ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों, व्यावसायिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की है.

जिसमें आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था बनाये रखने, सुगम यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर व्यवसायियों के साथ मंत्रणा की है. इस बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा चैम्बर और औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों के साथ उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए जिला अंतर्गत विधि व्यवस्था संबंधित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर C.C.T.V लगाने हेतु विचार-विमर्श किया.




