सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में अग्निशमन विभाग द्वारा एक मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस ड्रिल का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था।
इस अवसर पर स्कूल की उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू रॉय भी उपस्थित रहीं। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को आग से सुरक्षा को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सावधानियों का प्रदर्शन किया, जैसे अग्निशामक यंत्र का सही उपयोग, सुरक्षित निकासी के उपाय, और आपातकालीन स्थिति में संयम बनाए रखना। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि यदि आग लग जाए तो उन्हें क्या करना चाहिए।
यह मॉक ड्रिल स्कूल की सतत पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सजगता, तत्परता और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल प्रबंधन ने इस सहयोग और मार्गदर्शन के लिए अग्निशमन विभाग का आभार प्रकट किया है।

April 26, 2026 7: 35 pm
Breaking
- यात्रियों की समस्याओं को लेकर स्टेशन में चला हस्ताक्षर अभियान
- जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी
- दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी हादसा लगी जहाज में आग पैसेंजर अस्पताल में हुए भर्ती
- आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी
- 100 काम कर दो, 1 नहीं हुआ तो रिश्ता खत्म”, बदलते दौर की,यही कड़वी सच्चाई है जनाब!
- 1346 खिड़कियों वाला एमजीएम अस्पताल मे अब तक तीन मरीजों ने कूद कर दे दी अपनी जान, विभाग और सरकार अब तक है मौन।
- अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी के संयुक्त छापेमारी अभियान से क्रेशर और खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
- सुप्रीम कोर्ट सख्त, डे टु डे सुनवाई का दिया आदेश, मामला आलमगीर आलम कैश कांड से संबंधित।



