Saraikela (संजीव मेहता) : छात्रों को प्रदान की जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर के प्राचार्य सहित 16 शिक्षकगणों ने जमशेदपुर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के साथ मिलकर सी.बी.एस.ई. पटना के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम में भाग लिया.

यह कार्यक्रम 30 जून 2025 को शेन इंटरनेशनल स्कूल, कांड्रा में आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अभिरुचि सिंह एवं अंशु माला, जो कि सी.बी.एस.ई. की प्रतिष्ठित संसाधन व्यक्ति हैं, द्वारा संचालित किया गया. कार्यक्रम का विषय था – “शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना”. सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह जाना कि कैसे अभिभावकों को शिक्षा की प्रक्रिया में प्रभावी रूप से जोड़ा जा सकता है. इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं रणनीतियाँ प्राप्त हुईं. यह कार्यक्रम शिक्षकों के लिए एक अत्यंत सार्थक, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा.




