Saraikela (संजीव मेहता) : आरपीएफ आदित्यपुर पोस्ट ने तत्काल टिकट के दलालों को पकड़कर इसका भंडाफोड़ किया है. तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते 1 युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक की लैपटॉप की तलाशी ली गई तो लाखों रुपयों के तत्काल टिकट युवक ने अलग-अलग आईडी से काटी है. टिकट दलाली के कार्य में कई सरगना शामिल हैं.

सोमवार को आदित्यपुर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दिंदली बस्ती स्थित गणेश लक्ष्य अर्पाटमेंट से आकाश राज नामक युवक को गलत तरीके से टिकट की दलाली करने के आरोप में गिरफतार किया था. गिरफ्त में आए युवक के पास से आरपीएफ ने एक लैपटाप एवं मोबाईल जब्त किया किया है. छापामारी अभियान का नेतृत्व कर रहे आरपीएफ आदित्यपुर के प्रभारी निरीक्षक अजित कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आरपीएफ के साईबर सेल से उनको इस युवक का जांच करने को कहा गया था. जहां सोमवार को आरपीएफ ने आकाश राज के घर में छापेमारी कर युवक को आरपीएफ आदित्यपुर पोस्ट लाया गया. जब उसके लैपटाप की जांच की गई तो आरपीएफ ने पाया कि तत्काल के 10 लाईव टिकट पाए गए जिसका मूल्य 31 हजार 622 था एवं पूर्व में 28 तत्काल टिकट बुक किया गया था, जिसका मूल्य करीब एक लाख से ज्यादा था. इतना ही नहीं जांच में युवक के पास 40 आइडी मिले. युवक आकाश राज पूर्व के समय में गया में यह काम करता था. युवक मूल रूप से गया का रहने वाला है. प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने बताया कि लंबे समय से मुख्यालय से इस तरह की कार्य की सूचना मिल रही थी, जिसपर पुलिस निगरानी रखा हुआ. इस छापामारी में प्रभारी निरीक्षण अजित कुमार सिंह, आरपीएफ क्राइम ब्रांच से राम बाबू सिंह, सब इंस्पेक्टर टी मंडल,आरक्षी दीपक कुमार,विनय शुक्ला के साथ पुलिस बल मौजूद थे.




