रांची : पिछले दिनों बड़े पैमाने पर आईएएस आईपीएस के हुए ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद, प्रतीक्षारत अधिकारियों की भी पोस्टिंग होने की उम्मीदें थी। लेकिन ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर एक बार फिर आईएएस और आईपीएस अफसरों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। हाल ही में बड़े पैमाने पर हुए ट्रांसफर पोस्टिंग हुए हैं। जिससे बाकी अफसरों को भी उम्मीद बंधी थी कि उनकी भी पोस्टिंग जल्द होगी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि कई अफसरों की फाइलें होते-होते अटक जा रही हैं। कहा जा रहा है कि आखिरी वक्त पर किसी कारणवश आदेश जारी नहीं हो पा रहे हैं।

इस वजह से जिन अफसरों को लंबे समय से ट्रांसफर या नई पोस्टिंग का इंतजार था, उनका धैर्य टूटता दिख रहा है। ‘साहब’ यानी कई सीनियर अफसर जिनकी पोस्टिंग लगभग तय मानी जा रही थी, अब नाराज बताए जा रहे हैं। उनका मूड खराब है, क्योंकि पहले संकेत मिले थे कि उन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी, लेकिन बार-बार प्रक्रिया अटकने से वे निराश हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर कुछ फाइलें ऊपर तक जाकर अटक जा रही हैं, जिसकी वजह से ये अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में ट्रांसफर की उम्मीद लगाए बैठे साहब अब असमंजस में हैं और सरकार की मंशा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में साहब के मुंड खराब है।




