Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थानांतर्गत सीटू तालाब में पत्नी बच्चों के साथ नहाने गए एक 48 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है बीती शाम बिरसानगर जोन नम्बर 5 के रहने वाले सूरज पूर्ति अपनी पत्नी और बच्चो के साथ तालाब में नहाने गया था, इस दौरान वह नशे में था पत्नी और बच्चो के नहाने के बाद पत्नी ने उसे नहाने को कहा ताकि नशा उतर सके।
Advertisement

जिसके बाद वह तालाब में उतर कर डुबकी लगाने लगा इसी बीच वह डूब गया पत्नी ने काफी आवाज लगाई लेकिन आस पास कोई नहीं होने से उसे बचा नहीं पाए,सोमवार को उसका शव तैरता हुआ पाया जिसके बाद पुलिस पहुंच कर शव को बाहर निकाला और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पूरे घटनाक्रम की सत्यता के लिए जांच में जुट गई है।
Advertisement




