रांची : राज्य की राजधानी रांची मे बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर तड़तडाई गोलियां । दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। राजधानी के रांची लोअर बाजार रांची में एक दुकान में बैठे व्यक्ति के ऊपर ताबर तोड़ गोलियां बरसाई गई। किस्मत अच्छी रही की गोली नहीं लगी, और जान बच गई।लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली पेट्रोल पंप के पास बैटरी दुकान में बैठे दिवेश कुमार नामक के व्यक्ति पर अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियां चलाई । जानकारी के अनुसार दिवेश कुमार बेल बगान नामकुम थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। अपराधियों ने गोली चलाई मगर गोली जाकर कहीं और टकराई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर खादगढ़ा टीओपी प्रभारी एवम लोअर बाजार थाना की पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस छापामारी नाकेबंदी कर अभियान तेज कर दी है।

June 9, 2026 4: 41 am
Breaking
- किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं, दोषियों पर सख्त होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
- उलीडीह पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
- इसरो ने नई औद्योगिक नीति में दिखाई सहभागिता, लिखित रूप से सौंपे सुझाव।
- उपायुक्त ने किया बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा।
- गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर खरसावां थाना प्रभारी ने भेजा जेल।
- जमशेदपुर में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का हुआ आयोजन।
- कृष्णापुर में 10 जून को वार्षिक विशाल छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, भाग लेंगी दर्जनों नृत्य मंडली।
- बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल।




