रांची : नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची द्वारा वर्ष 2017 में आदित्यपुर नगर निगम छेत्र के विकास के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान को सार्वजनिक किया गया था एवं जनता से सुझाव भी मांगे थे, जिसमें आदित्यपुर कंदरा सड़क पर दो फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव शामिल था लेकिन दुर्भाग्य से इस दिशा पर सरकार अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई जबकि आदित्यपुर कंदरा सड़क पर इस 8 साल में यातायात का दबाव तीन गुना बढ़ चुका है इसलिए जलाडो मांग करता है की प्रस्तावित दोनों फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण 3 वर्ष में पूरा करें.

झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने 12. 6. 2017 को होटल मधुबन में बुद्धिजीवों की बैठक बुलाई थी एवं आदित्यपुर के विकास के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण(सुडा) के निदेशक को कई सुझाव भी दिए थे जिसमें
1.आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सापड़ा एवं दो मुहानी के बीच खरकाई नदी पर एक पुल बनाने का प्रस्ताव था एवं दूसरा आदित्यपुर दो के राधा स्वामी आश्रम के निकट से बड़ौदा घाट तक खरकाई नदी पर पुल बनाने का भी सुझाव दिया गया था, य सुखद बात यह है कि सापड़ा एवं दुमुहानी के बीच तो पुल बन गया लेकिन अभी भीआदित्यपुर 2 के राधा स्वामी आश्रम एवं बडौदा घाट के बीच खरकाई नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो पाया है, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के बाद इस पुल की जरुरत और ज्यादा बढ़ गयी है ताकि टाटा नगर स्टेशन से सड़क मार्ग से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन तक आने में यात्रियों को समय की बचत होगी एवं ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा साथ ही आदित्यपुर कांद्रा मुख्य सड़क पर एवं खरकाई पुल पर यातायात का दबाव कम होगा.
2.आदित्यपुर औद्योगिक छेत्र में कम से कम दो जगहों पर 5-5 एकड़ जमीन पर Truck Parking बनाने की मांग की थी ताकि सड़क पर गाड़ियों की पार्किंग से जाम न लगे लेकिन 8-10 वर्ष बीत गये तत्कालीन aiada एवं अब jiaada ने अब तक कुछ नहीं किया, ग्रामीण अँधेरे में रोड पर खड़े ट्रक से टकराकर जान दे रहे है, इसलिए अब सख्त कारवाई के अगली बैठक में निर्णय लिया जायेगा.
ओम प्रकाश, अधिवक्ता, अध्यक्ष, जलाडो एवं जन कल्याण मोर्चा.




