जमशेदपुर: हाता पोटका मार्ग पर दो वाहनों के टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए वहीं एक बुजुर्ग की मौत हो गई।घटना के बारे में बताया जाता है कि चाईबासा के रहने वाले एक परिवार 6 लोग श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए मुसाबनी जा रहे थे। सभी चाईबासा से बस में सवार होकर हाता चौक पहुंचे जहां से सभी टेंपो में सवार होकर मुसाबनी जा रहे थे। इसी दौरान हाता पोटका मार्ग में ऑटो ऑटो चालक ने पहले एक बाईक सवार को टक्कर मार दी और तेज रफ्तार के ऑटो चलाते हुए कुछ दूरी जाकर सामने से आ रही टेंपो में टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे के बाद आस पास के लोग जुटे और सभी घायलों को बाहर निकाला जिसमें से गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक शिभू और उसके सहयोगी सुधीर गोप सहित 6 घायलों को mgm अस्पताल ले जाया गया वही अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।इधर mgm में इलाज के दौरान 75 वर्षीय सुधीर गोप की मौत हो गई,वह पोटका के तुरी का रहने वाला था।




