सरायकेला : दिनांक 08 मई 2025 की रात लगभग 8:45 बजे काण्ड्रा थाना क्षेत्र के काण्ड्रा मोड़ के पास न्यू मंडल स्टोर के मालिक *चित्तरंजन मंडल* को तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। इस जानलेवा हमले में वादी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी एक बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। इस संबंध में काण्ड्रा थाना कांड संख्या 19/2025, दिनांक 09/05/2025 को धारा 109 BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। SIT टीम ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से आज दिनांक 12/05/2025 को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
1. जितेन्द्र महतो उर्फ फुचु महतो (उम्र 22 वर्ष), निवासी लकड़बाग, थाना सरायकेला
2. राजीव कुमार झा उर्फ सोना मनी झा(उम्र 25 वर्ष), निवासी हन्साबाड़ी, थाना सरायकेला
3. शुभम कालिन्दी उर्फ बिट्टु कालिन्दी (उम्र 26 वर्ष), निवासी मध्य बस्ती, काण्ड्रा

इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, 7.65 बोर की 8 जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन, और बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
SIT टीम में शामिल अधिकारी:
1. श्री समीर कुमार सवैया (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला)
2. श्री विनोद कुमार मुर्मू (थाना प्रभारी, काण्ड्रा)
3. संतन कुमार (थाना प्रभारी, नीमडीह)
4. सोनु कुमार (प्रभारी, कपाली ओपी)
5. बजरंग महतो (थाना प्रभारी, चौका)
6. रामदयाल उरांव (काण्ड्रा थाना)
7. धीर रंजन कुमार (आदित्यपुर थाना)
8. राहुल कुमार सिंह (आदित्यपुर थाना)
9. रामरेखा पासवान (सरायकेला थाना)
10. विपुल शुक्ला (आदित्यपुर थाना)
11. कौशल कुमार (कपाली ओपी)
12. दीपनारायण सिंह (काण्ड्रा थाना)
13. पिन्टू कुमार (काण्ड्रा थाना)
14. अशोक यादव (कपाली ओपी)




