रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 मई की रात लगभग 9:30 बजे विशेष विमान द्वारा रांची पहुंचेंगे। वह 10 मई को होने वाली इस्टर्न ज़ोनल काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे और उसी दिन दोपहर दिल्ली लौटेंगे। उनके साथ केंद्रीय गृह सचिव 10 मई को रांची आएंगे और दिन में ही वापसी करेंगे।

इस उच्चस्तरीय बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। केंद्र सरकार के कई अहम विभागों से संबंधित 15 वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव आशीष कुमार और अंतर-राज्य परिषद की अतिरिक्त सचिव शुभा ठाकुर सहित अन्य अनेक प्रमुख अधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे। राज्य प्रशासन ने सभी आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों को सरकारी मेहमान घोषित किया है। हालांकि ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से अब तक प्रतिनिधियों का कार्यक्रम राज्य को प्राप्त नहीं हुआ है। बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख अधिकारियों में प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव ज़ोनल काउंसिल, ओम प्रकाश कुमार, उप सचिव ज़ोनल काउंसिल,बलवान सिंह, सहायक
असीम झा, तकनीकी सहायक,रोहित कुमार, डीईओ,एमके केजरीवाल, संयुक्त सचिव जोनल काउंसिल,रविंद्र सिंह, संयुक्त सचिव ज़ोनल काउंसिल, उमेश प्रताप सिंह, निदेशक मिनिस्ट्री आफ़ एजुकेशन, रजनी वशिष्ठ, एडिशनल डायरेक्टर (रिपोर्टिंग), शशांक मिश्रा, संयुक्त सचिव, ऊर्जा मंत्रालय, बीपीपांडेय, चीफ इंजीनियर, जल शक्ति मंत्रालय, डीपी माथुरिया, चीफ इंजीनियर, जल शक्ति मंत्रालय, वेंकट रमण आर हेगड़े, डीडीजी मिनिस्ट्री आफ़ एजुकेशन,जमीरुद्दीन अंसारी, निदेशक ऊर्जा मंत्रालय,
सत्य प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव, मिनिस्ट्री आफ़ लॉ एंड जस्टिस




