Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी जुगसलाई निवासी विक्की भालोठिया के घर और कार्यालय में एक साथ सुबह ED ने छापामारी की। यह कार्रवाई वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गई है। विभाग की एक विशेष टीम ने उनके आवास और कारोबारी प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा।
Advertisement

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डाटा को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि ED को कुछ समय से विक्की भालोठिया की आय और संपत्तियों के बीच विसंगति की शिकायतें मिल रही थीं।स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में यह कार्रवाई चल रही है। विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पूछताछ का दायरा बढ़ सकता है।
Advertisement




