जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो मे बन रहे फ्लाइ ओवर के पुरुलिया रोड के छोर पर बन रहे पिलर के काम को जनता दल यूनाइटेड जिला कमिटी ने रोकवा दिया है, मुख्य सड़क के व्यापारियों के शिकायत के उपरांत उन्होंने कार्य को रोकवाया है, साथ ही कहा की विभाग और स्थानीय विधायक सरयू राय के बिच वार्ता होने के उपरांत ही कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा, इनका कहना है की स्थानीय व्यपारियों ने उनके समक्ष शिकायत रखी है की फ्लाइ ओवर के इस छोर मे केवल उतरने का रास्ता होगा ।

जिससे यहाँ केवल जाम की समस्या बनेगी और इससे उनके व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा, फ्लाइ ओवर जानता के सहूलियत के लिए बनाया जा रहा है, अगर इससे ही जानता को परेशानी हो तो इसके डिजाइन मे जरुरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है , फिलहाल अस्थाई तौर पर काम को बंद करवाया गया है, पथ निर्माण विभाग एवं स्थानीय विधायक सरयू राय के बिच अगले दो दिनों मे बैठक होगी जिसके बाद इसपर निर्णय लिया जायेगा.




