Advertisements
जमशेदपुर : बीते दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष पर्यटकों पर हमला कर मौत का घाट उतारे जाने से पूरा देश दहल गया है।जिसे लेकर देश में आतंकवादियों और उसे शरण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है।
Advertisement

जिसे लेकर जमशेदपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,राष्ट्र चेतना,कोशिश एक मुस्कान सहित हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से गोलमुरी शहिद स्थल से आक्रोश रैली निकाली,जो गोलमुरी चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई जहां लोगों ने आतंकवादियों की क्रूरता के खिलाफ निंदाकरते हुए देश के प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर मृतकों का बदला लेनेकी मांग की। वही पाकिस्तान का पुतला जलाकर उसके कुकृत्य की निंदा की।
Advertisement




