सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के गम्हरिया जगन्नाथपुर शिव मंदिर संकट मोचन हनुमान मंदिर में 24 घंटा का रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रतिवर्ष 2017 से किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से इस आयोजन को 29 मार्च 2025 को आयोजित किया गया जो 24 घंटा का आयोजन करते हुए भंडारा का आयोजन 30 मार्च को आयोजित है । जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालु बच्चे बूढ़े नौजवान महिला पुरुष सभी उपस्थित रहे ।जो हर्ष उल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस रामायण महोत्सव में उपस्थित द राष्ट्रीय न्यूज़ के चीफ एडिटर सह एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्र को रामायण महोत्सव मंडली द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडली के सभी आयोजक पदाधिकारी सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। अविनाश कुमार जय किशोर मिश्रा पंडित जय किशोर मिश्रा दिनेश पांडे मोनू सिंह गजेंद्र राय महंत व्यास राम प्रसाद शर्मा कांत शर्मा रामेश्वर ठाकुर श्याम शर्मा इत्यादि महिला पुरुष उपस्थित रहे।




