जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हाथीविंदा पंचायत का पांच गांव की तीन हजार आबादी बीते पांच दिनों से अंधेरे में डूबी हुई है।जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं हैं। इधर जादूगोड़ा बिजली विभाग जूनियर इंजीनियर के बेतुका बयानबाजी से भी लोगों में बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश को बढ़ा दिया हैं वहीं जूनियर इंजीनियर द्वारा झूठा आश्वासन से ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर हैं।।इधर ग्रामीणों ने महिला नेत्री छवि रानी महतो वविश्वनाथ महतो के अगुवाई में नारायणपुर गांव में बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया व पोटका विधायक संजीव सरदार व सांसद विद्युत महतो से जल्द विद्युत आपूर्ति चालू करने की पहल करने का मांग उठाई।

इस बाबत नारायणपुर गांव के मनसा कुमार महतो,विश्वनाथ महतो,नरेंद्र नाथ महतो खरोद चंद्र महतो ने कहा कि क्षेत्र ने लोग बिजली बिल समय पर चुकता करते है व लोगों को बिजली सही ढंग से नहीं मिलती। यहां तीन स्कूल है। मसलन विद्या निकेतन,तुलसी छवि पब्लिक स्कूल के बच्चे बीते 17 मार्च को आई तूफान के बाद से बिजली आपूर्ति के अभाव में परेशान है व बिना बिजली के ही स्कूल मेंपढ़ने की विवश हैं। क्षेत्र में गाड़े गए घटिया विद्युत पोल जमीन से उखाड़ गए।बीते पांच दिनों से क्षेत्र को तीन हजार आबादी अंधेरे में डूबी हुई हैं।जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं हैं। क्षेत्र ।ग्रामीण दूसरे गांव जाकर मोबाइल चार्ज करते है।। बहरहाल संवेदक के सहारे व कम मैन पावर की कमी से जूझ रहा बिजली विभाग से लोग अब त्रस्त हो चुके है। ऐसे में देखना यह कि बिजली विभाग कैसे विद्युत आपूर्ति बहाल कर लोगों के गुस्से का कम कर पाती है, यह गौर करने वाली बात होगी।




