सरायकेला (संजीव मेहता) :आदित्यपुर के विभिन्न क्षेत्र में बंद फ्लैटों को निशाना बना चोरों का गिरोह लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. पिछली बार हुई की चोरी की घटना अब भी पहेली बना हुआ है. बीती रात चोरों ने आरआईटी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कॉलोनी से सटे अर्थ एंक्लेव में लगातार दूसरी बार बंद फ्लैटों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. सोसायटी के फ्लैट संख्या 104 और 304 में चोरों ने बीते साल 2 मार्च को ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस बार भी चोरों ने दोनों बंद फ्लैटों को निशाना बनाया है. हालांकि पिछले बार की घटना से सतर्क फ्लैट मालिकों ने घर में नगद और आभूषण नहीं रखे थे जिससे चोरों को कुछ खास हाथ नहीं लगा है. हालांकि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हुई है, जिसमें नकाबपोश चोर फ्लैट में घुसते नजर आ रहे हैं. चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन चोरों ने चतुराई से कैमरे के तार काट दिए जिससे की घटना की पूरी वीडियो नहीं बन पाई है.

चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही आरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चोरी की इन घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह बंद फ्लैटों को निशाना बना रहा है. गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रहा है. बता दें कि गिरोह के नकाबपोश चोरों ने हाल ही में आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतवहनी के साई कल्पना अपार्टमेंट में पांच घरों में चोरी की थी. इसके बाद आसंगी फॉर्चून सिटी और अब अर्थ एंक्लेव में चोरी की घटनाओं ने पुलिस और स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले दिनों हुई चोरी की घटना में पुलिस अब भी छापेमारी कर रही है लेकिन सरगना अब तक हाथ नहीं लगा है.




