सरायकेला / (संजीव मेहता) : 40 मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन 13 एवं 16 जनवरी को पूर्णिमा नेत्रालय में होगा। ये सभी नेत्र रागियों की पहचान आनंद मार्ग संस्था के शिविर में हुआ है। बता दें कि, आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा महाअभियान के तहत आज सोनारी एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति केंद्र में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। इस दोनों शिविरों में मिलाकर लगभग 40 मोतियाबिंद एवं आंसू नलिका की समस्या के रोगी चिन्हित हुए हैं।

जिनका ऑपरेशन 13 एवं 16 जनवरी को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा। आज के नेत्र जांच शिविर में गदरा एवं सोनारी की शिविर को मिलाकर लगभग 100 लोगों का नेत्र जांच किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं (डी.बी.सी.एस ) राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से लगभग 40 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए हैं। जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका है। रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।




