जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट में बलात्कार पीड़िता बिना डरे अभियुक्त के खिलाफ गवाही दे सकेगी। इसे लेकर न्यायालय प्रांगण में वल्नरेबल विटनेस वेटिंग रूम का निर्माण कराया गया है। जिसका उद्घाटन उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने फीता काटकर की।
इस अवसर पर सिविल कोर्ट जमशेदपुर के नज़ाकत अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि रेप केस के मामले में पीड़िता के लिए खासकर उस तरह से तैयार किया गया है।

अभियुक्त पीड़िता को नहीं देख सकता है, लेकिन पीड़िता अभियुक्त को देख सकती है। जिससे वह बिना डरे अपनी गवाही दे सकेगी। ये सारी कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे। जिसमें जज के साथ अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बाल वल्नरेबल विटनेस कोर्ट की भी स्थापना जल्दी की जाएगी जो वर्तमान में प्रक्रिया में है।




