नई दिल्ली : सांसद , विधायक आपराधिक मुकदमा में छूट के मामले पर सात जजों की सुप्रीम कोर्ट की पीठ करेगी विचार। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को 1998 के वोट के बदले नोट मामले में नरसिंम्हा राव फैसले पर पुनर्विचार सुनवाई शुरू की। कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, सुनवाई को तथ्य पर केंद्रित कर सकते हैं कि अगर घूस दी गई और कानून बनाने वाले ने ही उसे स्वीकार किया तो रिश्वतखोरी का अपराध क्या होगा । यह वास्तव में भ्रष्टाचार है। संविधान के अनुच्छेद 105 का मामला नहीं जिसके तहत कानून बनाने वालों को प्रतिरक्षा हासिल है । इस पर पीठ ने कहा हमें अंततः छूट के मामले को देखना है, पीठ में सीजेआई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस एएस बोपन्ना जस्टिस एम एम सुंदरेष, जस्टिस पीएस नरसिंम्हा, जेबी पादरी वाला, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस मनोज मिश्रा है। याचिका कर्ता सीता सोरेन पर राज्यसभा में वोट के लिए नोट का आरोप लगाया था। सीता सोरेन के खिलाफ सीबीआई जांच कराने की गुहार लगाते हुए 2012 में निर्वाचन आयोग मे शिकायत की गई थी। इसके खिलाफ याचिका को झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो पांच जजों की पीठ ने नरसिम्हा राव फैसले पर फिर से विचार करने का फैसला लिया। हमारे देश का कानून सभी लोगों के लिए एक समान होना चाहिए, चाहे वो आम जनता हो या उच्च पद के पदाधिकारी या सांसद विधायक।

July 24, 2026 4: 31 am
Breaking
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस
- जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन.
- उपायुक्त राजीव रंजन ने पटमदा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विकास कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं की ली जानकारी
- Project Milap (CEIR Portal): तीन खोए मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को सौंपे गए
- कुलूपटांगा मैदान के पास तीन बाइक चोर को थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने तीन मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार





