नई दिल्ली/पटना : NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली से लेकर बिहार तक छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में हजारों छात्र विभिन्न छात्र संगठनों के साथ संसद मार्ग और शिक्षा मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री आवास कार्यालय के आसपास एकत्र हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से आवाज बुलंद कर मांग कर रहे हैं।प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कई छात्र घायल हैं और गंभीर रूप में इलाज उनके अस्पतालों में चल रहा है वहीं पुलिस को भी छोटे लगी है।

स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया और कई मार्गों पर यातायात प्रभावित है। बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों में भी छात्रों ने रैलियां निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
छात्रों का आरोप है कि पेपर लीक ने मेहनती अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। वे निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग पर पड़े हुए हैं। केंद्र सरकार ने मामले की जांच एजेंसियों को सौंपी है, लेकिन छात्रों का आंदोलन फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है।






