झारखंड : झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितता और नतीजों में गड़बड़ी के आरोपों के बीच बड़ा घटनाक्रम हुआ है। CID की जांच और छापेमारी के बाद JPSC के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने मंगलवार रात पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी तक इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्हें 27 फरवरी 2025 को चेयरमैन बनाया गया था।

मंगलवार को CID ने JPSC कार्यालय सहित कई जगहों पर दबिश दी और अहम दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य जुटाए। इसके बाद परीक्षा कराने वाली एजेंसी TDPL के ठिकानों पर भी छापा मारकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। ऑफिस सील कर पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और डायरी जब्त की गई।
जांच में JPSC की असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत चार लोगों से पूछताछ हुई। बताया गया कि उनका तबादला 22 मई को खाद्य आपूर्ति विभाग में हुआ था, पर बाद में वे फिर JPSC लौट आईं। CID अब जब्त डिजिटल डेटा की फोरेंसिक जांच कराएगी।






