Advertisements
Advertisement
Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए. वारदात टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित भाटिया बस्ती सर्विस रोड पर नायक होटल के पास हुई है. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
Advertisements

पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आया बाइक का नम्बर फ़र्ज़ी मिला है. पुलिस इसके बावजूद बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही है.






