Saraikela (संजीव मेहता) : दिल्ली, पटना, रांची से लेकर देशभर में पक्ष और विपक्ष टकराव की स्थिति में आ गई है. जिस आग की लौ आदित्यपुर तक पहुंच गई है. आज शाम जिलेभर के कांग्रेसियों ने आदित्यपुर में पदमार्च निकाल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की है. इस प्रोटेस्ट को समर्थन देने ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह भी पहुंचे थे. बता दें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में नीट पेपर लीक के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से पीएम आवास पर दिये जा रहे धरना के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा जिस तरह से अमर्यादित तरीके से हिरासत में लिया गया और दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे निर्दोष हजारों युवाओं और छात्रों पर रात के समय दिल्ली पुलिस द्वारा जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण ढंग से लाठीचार्ज पर किया गया है उसके विरोध में प्रोटेस्ट कार्यक्रम रखा गया था.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सीधा सीधा लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार है. इस लाठीचार्ज में घायल अभिजीत दीपके की इलाज के दौरान मौत हो गई है. आज पुरा देश के नौजवान, छात्र ‘छात्रायें केंद्र सरकार के दमनकारी रवैया के खिलाफ अंदोलनरत्त है. इस तानाशाह सरकार के खिलाफ जिलाध्यक्ष राज बागची के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा आज संध्या 6 बजे आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला जलाकर केन्द्र सरकार की तानाशाही रवैया का विरोध किया गया. कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार से मांग किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा हो, परीक्षा में हुई अनियमितताओं एवं उन व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा हो, जिन्होंने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है और नई दिल्ली में हुए संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर (FIR)एवं आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लिया जाए.
इस कार्यक्रम को मुख्य रुप से देबु चटर्जी, प्रिंस सिंह,
उपेन्द्र शर्मा, सुरेश धारी जगदीश नारायण चौबे, प्रमोद सिंह, राणा सिंह (इंटक प्रदेश सचिव) सह कोल्हान प्रभारी, वैद्य संजय कुमार जिला प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी (सूचनाधिकार विभाग), सुनील सिंह, खिरोद सरदार, महासचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, रिजवान खान प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग), अवधेश सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष सिंह,जिला महासचिव कमल नयन उर्फ अजीत कुमार मुकेश कुमार, बृजेश सिंह, गम्भीर सिंह, समरेंद्र नाथ, तिवारी, के.पी.तिवारी, फुलाकांत झा, राजू रजक, उर्मिला,पूर्वी देवी, रानी शर्मा, सुमीनाथ, गम्हरिया प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल ठाकुर, रमेश बालमुचू, रूईदास चाकी, मुबारक, मुन्ना सिंह, रामविचार राय, तुराम बांकिरा, राजा राम पाडिया, राहुल यादव, मुबारक, मोमिन, तापस दास, इन्द्रकांत झा, बासेत हांसदा, अबध बिहारी सिंह, शैलेश पांडेय, प्रमोद सिंह, आयान खान, अब्दुल हकीम, मो.दिलशाद, सुरज सिंह, सुरजभान सिंह, अमरजीत शर्मा, पियूष शर्मा, पिपुल पांडेय, प्रिंस कश्यप, सन्नी सहित सैंकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे.






