सरायकेला / (संजीव मेहता) : स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव जी महाराज का जन्मोत्सव 31 दिसंबर को केबल टाऊन में मनाया जाएगा। स्वामी स्वरूपानंद परमहंसदेव जी महाराज के अनुयायियों ने इस बार गोलमुरी केबल टाऊन में जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। उनके शिष्य मंडली द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है। इस बाबत रविवार की शाम एक बैठक साकची में संजीव चंद्र राय सचिव जमशेदपुर अखंड मंडली की अध्यक्षता में हुई है। जिसमें जमशेदपुर के हर क्षेत्र से गुरु भाई लोग उपस्थित हुए। इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूप रेखा तैयार की गई। कार्यक्रम 30 तथा 31 दिसंबर को है।

30 को अधिवास का कार्यक्रम है जो शाम को है उस दिन भी संगीत प्रतियोगिता, कविता पाठ, कीर्तन का कार्यक्रम है। 31 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से उपासना, नगर भ्रमण कीर्तन, संगीत काव्यपाठ, प्रसाद भोग वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्यामल बनर्जी, रामकृष्ण मिश्र, देवाशीष घोष, विश्व कल्याण मालाकार, विश्वनाथ कर, चंदन मोहंती, प्रदीप चंद्र पॉल, भरत नंदी, एच पी घोषाल आदि शिष्य लगे हुए हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शशांक गांगुली ने दी है।



