रांची : (सरायकेला) : सरायकेला खरसावां जिले में इन दिनों अवैध कारोबार पर खुफिया विभाग की निगाहें बनी हुई है। प्राप्त जानकारी एवं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि चांडिल थाना प्रभारी भी अवैध कारोबार पर खुफिया विभाग द्वारा किए गए रिपोर्ट पर ही सस्पेंड किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग द्वारा चांडिल क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार को लेकर रिपोर्ट की गई थी। जिसके आधार पर एक जांच टीम द्वारा जांच की गई, और जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर डीजीपी के आदेश पर , दिए गए निर्देश पर चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव को सस्पेंड कर दिया गया है ।

बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग लगातार इन दिनों कोल्हान में अवैध कारोबार से संबंधित कारोबार की रिपोर्टिंग कर रही है। जिसके आधार पर और भी कोल्हान के कोलाहल में कुछ थानेदारों पर गाज गिरने की संभावना है बताई जा रही है। कार्यों में कोताही, अवैध कारोबार, और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर पुलिस मुख्यालय की निगाहें सख्त बनी हुई है।




