सरायकेला / (संजीव मेहता) : सरायकेला में हुई युवती की हत्या मामले में मृतक युवती की पहचान हो गई है. युवती आरआईटी थाना क्षेत्र मीरुडीह की रहनेवाली थी. सब पुलिस हत्यारे की खोज में जुट गई है. बता दें कि सरायकेला थाना अंतर्गत राजनगर मार्ग पर राधास्वामी सत्संग के पीछे खरकई नदी से सटे जंगलों में बीते बुधवार की रात आदिवासी युवती की हत्या हुई थी. युवती की पहचान की. युवती आरआईटी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर डैम के समीप मीरूडीह गांव की रहने वाली थी. उसका नाम संजना हांसदा और उम्र करीब 18 वर्ष था. मृतक युवती ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद टिस्को कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार भी दिया था. युवती के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 5 बजे युवती अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर घर से मोबाइल लेकर निकली थी. तभी से युवती का कोई अता पता नहीं था. युवती का मोबाइल भी बुधवार से स्वीच्ड ऑफ मोड में बता रहा है।

सरायकेला पुलिस घटना के बाद से ही युवती की पहचान और अभियुक्तों की तलाश भी जुटी हुई थी. मामले की अनुसंधान को लेकर जिला पुलिस कप्तान द्वारा एसआईटी टीम का गठन कर मामले की जांच की जा रही थी. इसी जांच की कड़ी में पुलिस ने युवती की तस्वीर और जानकारी फेसबुक के माध्यम से शेयर कर लोगों से पहचान करने की अपील भी की थी. युवती के मामा ने फेसबुक पर युवती की तस्वीर देखकर उसकी पहचान की और उसके परिजनों को लेकर सरायकेला थाना पहुंचे. फ़िलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।




