जमशेदपुर : क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की ओर से पर्वतारोहण और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है जिसे लेकर गोलमुरी कार्यालय में एक बैठक की गई जिसमें झारखंड प्रांत के मंत्री राजीव कुमार ,जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 8 दिसंबर को दालमा में पर्वतारोहण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें 200 प्रतिभागी शामिल होंगे वहीं 21 और 22 को जमशेदपुर के एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में दो दिवसीय कबड्डी का आयोजन होगा जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 30 टीम भाग लेगी जिसमें 15 पुरुष और 15 महिला टीम में कुल 400 खिलाड़ी शामिल होंगे ।

इसके उद्देश्य के बारे में बताया गया कि विगत 10 वर्षों से कीड़ा भारती खेल के प्रति जागरूक करते हुए अपनी कला सभ्यता एकता को बनाए रखने के अलावा लोगों में मानसिक और शारीरिक विकास के साथ स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करती आ रही है।




