सरायकेला : रविवार को आरआईटी मंडल में रोड नंबर 4 स्थित कुणाल मेडिकल सभागार में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा के प्रवासी प्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत और संयोजक विनोद कुमार श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रवासी प्रभारी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से इस बार क चुनाव को गोल्डन चांस बताते हुए इसे परिवर्तन के तौर पर बदलने का आह्वान किया।

उन्होंने प्रतिद्वंद्वी दल के प्रत्याशी और उनके समर्थकों से कैसे रणनीति के तहत आगे निकलना है का मूलमंत्र कार्यकर्ताओं को दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चम्पई सोरेन के आने से भाजपा को होगा लाभ, हम जिस वर्ग से अब तक दूर थे वो चम्पई के आने से भाजपा के साथ जुड़ गए हैं. इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, बबलू सिंह, भोगेन्द्र नाथ झा, उषा पांडेय, ललन शुक्ला, निरंजन मिश्रा, मनोज तिवारी, नीरू सिंह, ललन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, अनूराग श्रीवास्तव, स्वप्निल सिंह, अवधेश्वर ठाकुर, जगदीश मंडल, सुनील श्रीवास्तव, प्रभासिनी कालूंडिया आदि मौजूद रहे।




