सरायकेला : रविवार की देर रात सरायकेला राजनगर मार्ग पर कालापाथर गांव के समीप एक टिप टेलर और 407 एलपी के बीच हुए सीधी टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हूं है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद शवों की पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकाला जबकि घायलों की अस्पताल पहुंचाया है।

बताया जा रहा है कि सरायकेला की ओर से आ रहे 407 वाहन संख्या जेएच 06 आर- 6361 की राजनगर की ओर से आ रहे टिप टेलर संख्या जेएच 05 सीक्यू – 1369 के बीच कालापाथर गांव के समीप आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टिप टेलर में आग लग गया और टिप टेलर चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 407 के चालक और खलासी की भी मौत हो गई. वहीं 407 में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल भिजवाया गया. दुर्घटना के मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।




