सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में दोस्तों ने ही आपसी मतभेद की वजह से दोस्त को पीछे से गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पंकज मांझी का विवाद अपने ही दोस्तों से मोबाइल को लेकर चल रहा था। जो बीते दिन पंकज माझी जब बिष्टुपुर से अपने घर पहुंचा,तो उसके घर के पास खड़े उसके दोस्त ने ही रुकने को कहा, और रात की बात कह कर पंकज अपने घर जाने लगा, तो अंधेरे में छिपे कुछ दोस्तों ने ही ,उसे पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना मौके पर पहुंची और पंकज को टीएमएच ले गई। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। गोली मारने की घटना के अंजाम देने बाद से सभी हैं। पुलिस उनके ठिकाने पर लगातार छापामारी कर गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि गोली मारने वाले अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। गोली मारने वाले और मृतक दोनों का ही अपराधीक इतिहास रहा है, और कई मामले थाने में दर्ज। मृतक की बहन अंजलि ने बताया कि उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के समय कृष्णा चंदू टुरा नमक युवक छिपे हुए थे। मोबाइल फोन को लेकर विवाद चल रहा था।




