सरायकेला : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री अदिति सिंह के द्वारा आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मेसर्स पूजा मिठाई एवं रसोई के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया एवं प्रतिष्ठान में निर्मित किए जा रहे नमकीन, सेव का नमूना संग्रहित किया गया। सुधा के दूध में गंध, केमिकल की मिलावट से सम्बन्धित प्राप्त शिकायत के आलोक में सुधा डयरी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में दूध प्रसंस्करण का समुचित प्रक्रिया का निरीक्षण किया एवं दूध की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रयोगशाला में प्रतिदिन होने वाले मानदंड को भी जांचा गया। प्रयोगशाला में कुल 24 मानदण्डों पर दूध की गुणवत्ता को जाँचा जाता है जैसे vegetable fat, formalin, urea, melamine, starch, detergent, ammonium sulphate, glucose, calcium carbonate एवं अन्य दूध की गुणवत्ता को सत्यापित करने हेतु दूध का नमूना संग्रहित कर नामकुम स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा दिया गया।

निरिक्षण के क्रम में खुदरा दुकानों को दूध का रखरखाव एवं फ्रिज की साफ़ सफाई रखने का निर्देश दिया गया एवं आदित्यपुर 1 स्थित मनोज दुकान से भी सुधा दूध का नमूना लिया गया जिसे जाँच के लिए भेज दिया गया। मिलावट से मुक्ति का अभियान जिले में लगातार चलाया जाएगा। खाद्य गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अधीन किसी भी प्रकार के गैर अनुपालन करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग से संतोष कुमार एवं कार्तिक महतो टीम में उपस्थित थे।




