जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर महालया आरंभ हो चुका है जिसका प्रथम दिन जमशेदपुर के साकची दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के प्रथम रूप शैल पुत्री का पूजन किया गया इस मौके पर जल यात्रा निकाली गई जिसमे 1100 कलश स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर मंदिर में स्थापित की गई प्रथम दिन के पूजन को लेकर आचार्य सर्वेश्वर बबलू पांडे ने पूजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रथम दिन शैलपुत्री देवी का आवाहन, स्थापना पूजा, पंचांग पूजन,ध्वजा रोहन, जल यात्रा ,घट स्थापना, देवी स्थापन, दैनिक पूजन, पाठ प्रारंभ, आरती पूजन के साथ पुष्पांजलि संपन्न कराई गई वहीं कल दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शैलपुत्री देवी की पूजा से भक्तों की मनोगती पूर्ण होती है वही ब्रह्मचारणी की पूजा से ब्रह्मचर्य की अनुपालन करने की शक्ति प्रदान की करती है। इस वर्ष मां दुर्गा डोली पर आई है और मुर्गा पर सवार होकर जाएगी दोनों ही स्थिति पर समाज में मध्यम फल देखने को मिलेगी इस मौके पर शहर के काफी संख्या में भक्तों ने दुर्गा मंदिर में पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की।




